छत्तीसगढ़ : शराबी हेड मास्टर का VIDEO वायरल, काम करवाने के एवज में साथी शिक्षक से पैसों की डिमांड करते आ रहा नजर

            मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बाद से आए दिन शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने की वजह से इनके हौसले और भी ज्यादा बुलंद होते जा रहे है. मनेन्द्रगढ़ से ऐसे ही एक शराबी हेड मास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपने एक साथी टीचर से किसी काम को करवाने के एवज में पैसों की डिमांड कर रहा है. नशे में धूत हेड मास्टर अपना धौंस दिखाने के लिए प्रदेश के बड़े-बड़े मंत्रियों से सीधा संपर्क होने का दावा भी करता नजर आ रहा है.

            जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो ग्राम पंचायत छिपछिपी के मिडिल स्कूल का है. वीडियो में पैसों की डिमांड करते हुए दिख रहा हेड मास्टर विजय कुमार केंवट है. स्कूल के अन्य स्टाफ और बच्चों का आरोप है कि हेड मास्टर अक्सर नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचते है और उनसे काफी अभद्र व्यवहार करते है. ऐसा ही कुछ दिनों पहले हुआ जब वह नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने एक शिक्षक का काम कराने की एवज में उनसे 2000 रूपये की डिमांड भी की, वायरल वीडियो में वह सामने बैठे शिक्षक पर धौंस जमाने के लिए प्रदेश के बड़े नेता और मंत्री से अपने संपर्क होने की बात कहता हुआ दिखाई पड़ रहा है.


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories