Chhattisgarh : घर में घुसकर विधवा महिला से रेप, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत, बेटी और बूढ़ी सास के साथ रहती है पीड़िता; गिरफ्तार

        विधवा महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

        बिलासपुर: जिले में विधवा महिला के साथ रेप की वारदात हुई है। महिला अपने घर में अकेली थी, तभी एक अधेड़ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, तो महिला डरी-सहमी रही। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

        पुलिस के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय महिला अपने पति की मौत के बाद बेटी और बूढ़ी सास के साथ रहती है। वह रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाती है। 25 फरवरी को बेटी स्कूल गई थी। उसकी सास किसी काम से घर से बाहर गई थी।

        घर में अकेली देख बिगड़ी नीयत

        उसी समय मेंड्रापारा निवासी चंदू धनवार (52) उसके घर में घुस गया। महिला को अकेली पाकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

        डरी-सहमी महिला लोकलाज से चुप रही

        महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी चंदू की धमकी के बाद डरी-सहमी थी। उसे अपनी लोकजाल की भी चिंता सता रही थी। आखिरकार, उसने 15 दिन बाद हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके घर में दबिश दी, जहां उसे पकड़ लिया गया।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                Related Articles

                Popular Categories