छत्तीसगढ़ : ‘दामाद ने लड़कीबाजी में मेरी बेटी को मार डाला’, मृतिका की मां बोली- 6 लोगों ने मिलकर मारा, लाश रखकर घेरा थाना

              सूरजपुर: जिले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के गले पर चोट के निशान थे। अंगूठे और 3 उंगलियों के निशान थे, जिसे देखकर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के करौंदामुड़ा गांव का है।

              मृतिका की मां शैमुन निशा ने कहा कि दामाद समेत 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है। दामाद मुजीबुर रहमान (31) ने बेटी नशीबोन (22) को लड़कीबाजी के चक्कर में मेरी बेटी को मार डाला है। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

              मृतिका की मां शैमुन निशा ने कहा कि दामाद समेत 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है।

              मृतिका की मां शैमुन निशा ने कहा कि दामाद समेत 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है।

              दूसरी पत्नी लाने की तैयारी में था पति

              मिली जानकारी के मुताबिक देवनगर की रहने वाली नशीबोन (22 की शादी 4 साल पहले करौंदामुड़ा गांव में हुई थी, जहां पिछले कुछ महीनों से पति मुजीबुर रहमान और ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। नव विवाहिता को छोड़कर पति दूसरी बीवी लाने की तैयारी में था। इसे लेकर हमेशा मारपीट करते थे।

              बेटी की मौत को लेकर गुमराह करते रहे

              शैमुन निशा ने कहा कि सुबह 3 बजे मेरे पास फोन आया, तो ससुराल वालों ने कहा कि आपके बेटी की तबीयत खराब है, आप लोग आ जाइये। इसके बाद फिर फोन आया कि तो बोले कि हम लोग बैकुंठपुर लेकर जा रहे हैं, मत आइये। जब हम लोग करौंदामुड़ा गांव पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत को लेकर गुमराह करते रहे।

              सूरजपुर जिले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर देर रात परिजनों ने किया हंगामा।

              सूरजपुर जिले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर देर रात परिजनों ने किया हंगामा।

              दूसरी शादी करना चाहता था दामाद

              महिला ने बताया कि बेटी के गले में चोट के निशान थे। अंगूठे और उंगलियों के निशान थे। गला घोंटकर मारा गया है। मेरी बेटे से दामाद कहता था कि मैं दूसरी शादी कर रहा हूं, तुझे हर महीने 2000 दूंगा, उससे खर्च चलाना, तुम्हारे लिए अलग घर बनावा दूंगा। अब मेरी बेटी को मार डाला गया।

              स्टॉफ की कमी के कारण नहीं हो सकी गिरफ्तारी

              पड़ोसी इस्तियाक ने कहा कि हम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस बोल रही है अभी उनके पास स्टॉफ नहीं है, जिसकी वजह से गिरफ्तार नहीं किया गया है। अब SP ऑफिस के बाहर लाश रखकर प्रदर्शन करेंगे।

              गिरफ्तारी की बात पर माने परिजन

              देर रात हंगामे के बाद झिलमिली पुलिस ने मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात कही, जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द मामले कई खुलासे हो सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अधूरे निर्माण के भुगतान के दबाव की खबर भ्रामक, शिक्षा विभाग ने किया खंडन

                              प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी,...

                              रायपुर : 50 ट्रिप अवैध रेत जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सक्ती जिले में अवैध खनिज...

                              Related Articles

                              Popular Categories