कोरबा : एनटीपीसी ने सफलतापूर्वक दो आदर्श मतदान केंद्रों को त्यार करते हुए नगर निगम के मार्गदर्शन सहित मतदान करवाया

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा आम निर्वाचन के तीसरे चरण अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा में दो आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल मतदान केंद्र) बनाए गए। सरस्वती शिशु मंदिर कृष्णा विहार आदर्श मतदान केंद्र में पिंक पोलिंग बूथ क्रमांक 27, 28 और 30 बनाए गए तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/  हिंदी विद्यालय यमुना विहार आदर्श मतदान केंद्र में महिला सशक्तिकरण बूथ क्रमांक 29 और 31 बनाए गए।

              एनटीपीसी कोरबा ने इन दोनों पोलोंग बूथों पर सभी नासिक सुविधाएं प्रदान की थीं और अपने कर्मचारियों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। ये दोनों मतदान केंद्र एनटीपीसी कोरबा द्वारा बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र थे।

              कोरबा विधानसभा अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा के सरस्वती शिशु मंदिर तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/ हिंदी विद्यालय मतदान केन्द्रों में महिला मतदान दल द्वारा अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए सुगमतापूर्वक मतदान कराया जा रहा है। एनटीपीसी कोरबा द्वारा प्रदान की गई व्यवस्था सफल एवं सराहनीय रही। 


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन

                              प्रदेशभर के वालंटियर्स होंगे शामिलरायपुर (BCC NEWS 24): विश्व...

                              Related Articles

                              Popular Categories