छत्तीसगढ़ : SP ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड, प्रधान आरक्षक करता था अवैध वसूली तो आरक्षक बिना सूचना ड्यूटी से रहा नदारद

              DURG: दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले के दो सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

              एसपी दुर्ग द्वारा जारी आदेश

              एसपी दुर्ग द्वारा जारी आदेश

              जानकारी के मुताबिक एसपी ने 17 जून 2024 को सस्पेंशन का आदेश जारी किया है। उसमें लिखा है कि आरक्षक 7515 लव पाण्डेय जो कि दुर्ग कोतवाली थाने में पदस्थ है। उसने 24 मई 2024 को आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था। अवकाश के मुताबिक लव पाण्डेय को 30 मई 2024 को ड्यूटी पर उपस्थित होना था, लेकिन लव पाण्डेय ड्यूटी ज्वाइन ना करके अनुपस्थित रहा। इस तरह से आरक्षक ने अपने कर्तव्य में लापरवाही बरती है। इसके चलते उसे सस्पेंड किया गया है।

              विजय साहू, सस्पेंडेड प्रधान आरक्षक

              विजय साहू, सस्पेंडेड प्रधान आरक्षक

              जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय साहू भी सस्पेंड

              इसके साथ ही जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय साहू को भी एसपी दुर्ग ने सस्पेंड किया है। प्रधान आरक्षक विजय साहू के ऊपर एसीसी अडानी सीमेंट फैक्ट्री में कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप है। प्रधान आरक्षक, 264 विजय साहू थाना जामुल में पदस्थ रहते हुए थाना क्षेत्रांतर्गत एसीसी सीमेंट फैक्ट्री जामुल में कोयला ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले ट्रकों को रोककर उनके चालकों से अवैध रूप से रूपये पैसो की मांग कर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित किया। इसेस उसे निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो सिंचाई योजना के लिए 6.12 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              KORBA : शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नया लुक, डिवाईडर बन रहे ग्रीन बेल्ट

                              महापौर संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति...

                              Related Articles

                              Popular Categories