Chhattisgarh : ट्रैक्टर पलटने से छात्र की मौत, स्कूल में विदाई समारोह के बाद घर जाते समय हुआ हादसा; 3 बच्चे घायल

        जशपुर: जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्र घायल है। बताया जा रहा है कि ये छात्र स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र के उपर घींचा गांव की है।

        जानकारी के अनुसार, खुंटगांव के सरकारी हाई स्कूल में गुरुवार को कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। विदाई समारोह के बाद 11वीं का छात्र शिव रतन राम (मृतक) अपने 3 साथियों के साथ वापस घर वापस जाने के लिए ट्रैक्टर में सवार हो गए।

        इसी दौरान उपर घींचा के पास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे छात्र शिव इंजि और स्टेयरिंग के बीच दब गया। वहीं, तीन बच्चे दूर फेंका गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इंजन के नीचे दबे छात्र को बाहर निकाला।

        लेकिन तब तक उसकी सांसे थम गई थी। घटना की सूचना पर कांसाबेल पुलिस को दी गई। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिन्हा का कहना है कि मामले में विस्तृत रिपोर्ट बीईओ से मंगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                रायपुर : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

                स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प...

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                Related Articles

                Popular Categories