Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद की 12वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, अचानक उठा पेट में दर्द; अस्पताल लाने पर गर्भवती होने का चला पता; मचा हडकंप

              बीजापुर: जिले के पोटा केबिन (आवासीय विद्यालय) की 12वीं की छात्रा (20 साल) ने बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला 100 सीटर गंगालूर हाई स्कूल बालिका पोटा केबिन का है। अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है।

              जानकारी के मुताबिक, स्वामी आत्मानंद गंगालूर आवासीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा पढ़ती है। वह यहां पोटा केबिन बालिका छात्रावास में रहती है। छात्रा को मंगलवार रात अचानक से पेट में तेज दर्द उठा। स्कूल का स्टाफ उसे लेकर फौरन गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। यहां जांच में छात्रा गर्भवती पाई गई, ये जानकर स्टाफ हैरान रह गया।

              12वीं की छात्रा ने बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया है।

              छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया, पोटा केबिन पहुंचे अफसर

              बुधवार (13 मार्च) सुबह छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने छात्रा और नवजात बच्चे को सुरक्षित बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, इसकी जांच की जा रही है।

              छात्रा गर्भवती कैसे हुई या बच्चे का पिता कौन है, इस बात का पता उससे पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रा के बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकारी भी पोटा केबिन पहुंच गए हैं।

              गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़की ने दिया बच्चे को जन्म।

              गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़की ने दिया बच्चे को जन्म।

              टीचर ने कहा- गर्भवती होने के कोई लक्षण नहीं थे

              स्कूल की लेक्चरर अंशु मिंज ने बताया कि छात्रा बीजापुर की रहने वाली है और यहां हॉस्टल में रहती है। 9 महीने के दौरान उसमें गर्भवती होने के कोई लक्षण नहीं दिखे। छात्रा ने भी किसी बीमारी या तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं की। उन्होंने बताया कि कभी-कभी गर्ल्स का ग्रुप सामान खरीदने के लिए गंगालूर जाता है, ये छात्रा भी गंगालूर आती-जाती रहती थी।

              लड़की 100 सीटर गंगालूर हाई स्कूल बालिका पोटा केबिन में रहती है।

              लड़की 100 सीटर गंगालूर हाई स्कूल बालिका पोटा केबिन में रहती है।

              छात्रा के अफेयर की जानकारी मिली है

              लेक्चरर अंशु मिंज ने बताया कि 3 साल पहले उसका किसी लड़के से अफेयर चल रहा था। परिजन भी ये बात जानते थे। दोनों बीजापुर में अक्सर मिलते-जुलते थे। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि हर महीने स्वास्थ्य विभाग की टीम को हॉस्टल में आकर छात्राओं की जांच करनी है, लेकिन टीम नहीं आती। अभी टीम को बुलाया गया, तब वो जांच के लिए पहुंची है।

              जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि अस्पताल में लड़की और लड़के दोनों के परिजन पहुंचे हुए हैं। दोनों परिवारों से बात हुई है। दोनों के परिवार को पहले से उनके अफेयर के बारे में सब कुछ पता था। 3 साल पहले लड़का-लड़की घर छोड़कर भी चले गए थे। उन्होंने कहा कि मामले में हॉस्टल वॉर्डन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              Related Articles

                              Popular Categories