Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh : टीचर को चप्पल-जूतों से पीटकर बच्चों ने भगाया, नशे में धुत होकर रोज पहुंचता था स्कूल; करता था गाली-गलौज

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में छात्र-छात्राओं ने एक शराबी टीचर को जूते-चप्पल फेंककर मारा। टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था और बच्चों से गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए बच्चों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते वह स्कूल से भाग निकला। घटना पिछले सप्ताह की है इसका इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो रहा है।

              जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बस्तर ब्लॉक के पलीभाटा प्राथमिक स्कूल का है। यहां एक शिक्षक हर दिन शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचता था। बच्चों को पढ़ाने की बजाए नीचे दरी पर सो जाता। बच्चे जब पढ़ाने के लिए कहते तो गालियां देता। जिससे बच्चे काफी खफा थे।

              वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

              वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

              बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बच्चों के साथ बदतमीजी की थी। बस इसी बात से नाराज छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पर जूते-चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। जिससे शिक्षक ने अपनी बाइक स्टार्ट की और स्कूल से भागने लगा। बच्चों ने भी दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षक पर चप्पल फेंके।

              शराबी शिक्षक अपनी बाइक लेकर स्कूल से रवाना हो गया।

              शराबी शिक्षक अपनी बाइक लेकर स्कूल से रवाना हो गया।

              जिसका मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक का नाम भी अभी तक सामने नहीं आ सका है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बातचीत में कहा है कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। मैंने वीडियो भी नहीं देखा है। पता करती हूं।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              Related Articles

                              Popular Categories