Chhattisgarh : 300 रुपए किराए से लिया ऑटो, 50 हजार में रखा गिरवी, महिला बोली- किराया आता रहे इसलिए भाड़े पर चलाने दी, लेकिन युवक ने धोखा दिया

        Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने किराए के ऑटो को 50 हजार रुपए में गिरवी रख दिया। फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित महिला का बेटा जेल चला गया है। इसलिए उसने युवक को 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ऑटो चलाने दिया था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में तिरंगा चौक नया मुंडा के पास रहने वाली महिला रुक्मणी वाल्मीकि ने थाने में FIR दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि, बेटे हरीश कुमार वाल्मीकि ने अपने परिचित के एक युवक से कुछ महीने पहले ही 80 हजार रुपए में ऑटो खरीदा था। लेकिन वह किसी मामले में जेल चला गया।

        ऑटो लेने के बाद फ्रॉड कर दिया

        जिसके बाद घर में आर्थिक तंगी को देखते हुए नानगुर के रहने वाले युवक पीलू ठाकुर (27) को किराए पर ऑटो चलाने दिया। प्रतिदिन 300 रुपए किराया तय किया गया था। ऑटो लेने के बाद से युवक अपना फोन बंद कर फरार हो गया था। वहीं, महिला और उसके बेटी-दामाद ढूंढने के लिए उसके गांव पहुंचे। जहां उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि, वह कुछ दिन से गांव में नहीं दिख रहा है।

        जांच में जुटी पुलिस

        महिला ने पुलिस को बताया कि उसे गांव वालों ने बताया था कि, युवक ने इलाके के एक युवक के पास 50 हजार रुपए में ऑटो को गिरवी रख दिया है। अब जब उस युवक को 50 हजार रुपए लौटाया जाएगा, तभी वह ऑटो लौटाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस ने थाना में FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : सब्जी उत्पादन से शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कमाए दो लाख रुपये

                सामूहिक प्रयास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं अमलीडीह...

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

                बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी​रायपुर (BCC NEWS 24): राजस्व...

                Related Articles

                Popular Categories