CG : पुलिस ने धोखाधड़ी कर रहे 2 ठगों को पकड़ा, पीएम आवास की दूसरी किस्त जमा करने के नाम पर लगा रहे थे चूना

          दोनों आरोपी कोंडागांव के रहने वाले हैं।

          दंतेवाड़ा: जिले में पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी के जाल में फंसाते 2 लोगों को पकड़ा है। दोनों युवक गांव-गांव में घूम-घूमकर PM आवास की दूसरी किस्त का पैसा जमा हुआ है या नहीं चेक करने के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों से आधार कार्ड और अंगूठा ले रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है।

          पुलिस के अनुसार, गीदम के एक शख्स ने गोपनीय रूप से इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस तुमनार गांव पहुंची। यहां लिटीपारा से विपिन रंगारी और सुनील कुमार मरावी को पकड़ा। दोनों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि, ग्रामीणों से PM आवास की दूसरी किस्त की राशि खाता में जमा हुआ है या नहीं चेक कर रहे थे।

          न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

          उनके नाम, मोबाइल और टैबलेट में देखकर अंगूठा लगाने वाली मशीन से ठगी कर रहे थे। गीदम पुलिस ने थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्द कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ये दोनों युवक कोंडागांव जिले के रहने वाले हैं। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसका फायदा आज हुआ।



                    Hot this week

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

                    समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता...

                    रायपुर : विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

                    राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुरटेक्सटाइल से...

                    रायपुर : स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

                    राखी त्यौहार को लेकर तैयार हैं लोकल उत्पादरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    Related Articles

                    Popular Categories