छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का VIDEO वायरल, RPF के प्रधान आरक्षक ने दौड़कर बचाई जान, हादसा CCTV में हुआ कैद

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का वीडियो सामने आया है। गनीमत ये रही कि वहां तैनात RPF के प्रधान आरक्षक SK तिवारी ने बिना देरी किए दौड़कर ट्रेन के नीचे जाते यात्री को पकड़ा और अपनी तरफ खींच लिया।

              RPF से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम पावर हाउस रेलने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की है। बिलासपुर के शुभम बिहार कॉलोनी निवासी परमेंद्र पांडेय पावर हाउस रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। अमरकंटक एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर शाम 6.42 बजे भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंची और 6.42 बजे छूट गई।

              ट्रेन से फिसल कर काफी दूर झूला फिर गिरा नीचे

              ट्रेन से फिसल कर काफी दूर झूला फिर गिरा नीचे

              दौड़कर ट्रेन में चढ़ते समय गिरा

              ट्रेन को चलता देख परमेंद्र समान लेकर दौड़ा और ट्रेन में चढ़ने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के बगल से गिर गया। इससे पहले की वह प्लेट फार्म और ट्रेन के गैप में फंसकर ट्रेन की ट्रक में पहुंचता ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक एस के तिवारी ने उसे देख लिया। तिवारी ने तुरंत दौड़ लगाई और उसे पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया।

              एक सेकंड की भी देरी होती तो जा सकती थी जान

              प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि एक सेकंड की भी देरी होती तो परमेंद्र ट्रेन के नीचे आ जाता है, लेकिन आरपीएफ जवान ने उसकी जान बचा ली। परमेंद्र काफी घबरा गया था। रेलवे स्टॉफ ने उसे रूम में बैठाया और पानी पिलाया। इसके बाद थोड़ी देर वहीं रेस्ट करने के उसे दूसरी ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया।

              युवक को बचाने के लिए एक यात्री और टीटी भी दौड़े

              युवक को बचाने के लिए एक यात्री और टीटी भी दौड़े

              वायरल हो रहा CCTV फुटेज

              रेलवे स्टेशन में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि यात्री कैसे ट्रेन से लटका हुआ आया। वो जैसे ही ट्रेन से नीचे गिरा पास खड़े युवक और टीटीई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पकड़ने वाला युवक भी गिर गया।

              वहीं तुरंत RPF के जवान ने यात्री का हाथ पकड़ा और उसे अपनी तरफ खींच लिया, इससे उसकी जान बच गई। इससे उस जवान की काफी प्रशंसा हो रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

                              बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावनारीयल टाइम खपत...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

                              जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश...

                              रायपुर : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

                              महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से आत्मनिर्भरता को मिल रहा...

                              रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

                              ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा...

                              Related Articles

                              Popular Categories