छत्तीसगढ़ : शराब खरीदने के विवाद में युवक की हत्या, गले में चाकू से किया वार, आरोपी घटना को अंजाम देकर हुआ फरार

                दुर्ग: जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत स्थित शराब दुकान में दो लोगों में शराब खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दूसरे युवक के गले में चाकू से वार किया और भाग गया। अधिक खून बह जान से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

                घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात 8.40 से 9 बजे के बीच की है। यहां शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45 साल) का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे हाथा पाई में उतर आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता और दोनों के विवाद को दूर करता, एक ने अपने जेब से धारदार चाकूनुमा हथियार निकाला और प्रमोद के गले में ताबड़ तोड़ वार करके भाग गया।

                शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया

                शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया

                कुछ सेकंड के अंदर ही लोगों ने देखा कि प्रमोद खून से लतपथ होकर जमीन में गिर गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दुर्ग मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

                पुलगांव पुलिस स्टेशन दुर्ग

                पुलगांव पुलिस स्टेशन दुर्ग

                सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपी की पहचान

                पुलगांव पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान करने के लिए शराब दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। रात का समय होने से साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके पहनावे और हुलिया से आरोपी की काफी हद तक पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories