मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जून को कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा मेंआयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

            • मुख्यमंत्री कोण्डागांव जिले को देंगे 213 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जून को कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉपटर द्वारा कोण्डागांव जिले के ग्राम बेड़मा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे से ग्राम बेड़मा के बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रम देवगुड़ी, मातागुड़़ी का सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित करेंगे और ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झण्डी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 213 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे यहां कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन, मांझीनगर बायोडायवर्सिटी पार्क का परिकल्पना का प्रदर्शन और संभाग स्तरीय कलार समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम बेड़मा से दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

                          राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नअधिकारियों...

                          कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                          पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                          Related Articles

                          Popular Categories