हिमाचल में बादल फटा, एक की मौत; 9 गाड़ियां बहीं… हरिद्वार में खतरे के निशान के करीब गंगा, वाराणसी-प्रयागराज में घाट डूबे

        नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायस गांव में सोमवार सुबह बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। 9 गाड़ियां पानी में बह गईं।

        कुल्लू के ही खराहल में भी आधी रात को बादल फटा, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है।

        दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल लगातार घट रहा है। वहीं उत्तराखंड और UP के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

        रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। नदी से सटे हुए इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

        देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश पहुंचते-पहुंचते 10 सेमी बढ़ गई। वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं। कुछ छोटे मंदिरों में पहले ही पानी भर चुका है।

        दिल्ली में चार दिन तक यमुना का वाटर लेवल घटने के बाद सोमवार को फिर से बढ़ गया। सुबह 11 बजे तक जलस्तर 205.76 मीटर था जबकि रविवार रात 205.52 मीटर था।

        श्रीनगर की जीवीके डैम से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा समेत गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

        श्रीनगर की जीवीके डैम से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा समेत गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

        दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

        • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं।
        • दिल्ली में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकाल लिया गया है और मशीनों को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है। सब ठीक रहा तो आज से वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी।
        • NDRF ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6,345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

        देखिए दिल्ली में बाढ़ के बाद की तस्वीरें…

        दिल्ली के ITO रोड पर जलभराव का यह एरिअल व्यू सोमवार सुबह का है।

        दिल्ली के ITO रोड पर जलभराव का यह एरिअल व्यू सोमवार सुबह का है।

        यह विजुअल सोमवार सुबह मयूर विहार फेज 1 इलाके का है।

        यह विजुअल सोमवार सुबह मयूर विहार फेज 1 इलाके का है।

        दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार सुबह तक पानी भरा हुआ है।

        दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार सुबह तक पानी भरा हुआ है।

        लाल किले में भरे पानी का स्तर कम होने पर MCD कर्मचारियों ने सड़कों को साफ किया।

        लाल किले में भरे पानी का स्तर कम होने पर MCD कर्मचारियों ने सड़कों को साफ किया।

        यमुना घाट पर बाढ़ की वजह से लोगों के घरों में मलबा आ गया, जिसे अब वो साफ कर रहे हैं।

        यमुना घाट पर बाढ़ की वजह से लोगों के घरों में मलबा आ गया, जिसे अब वो साफ कर रहे हैं।

        रविवार दोपहर CM केजरीवाल ने मोरीगेट स्थित एक स्कूल में बने राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

        रविवार दोपहर CM केजरीवाल ने मोरीगेट स्थित एक स्कूल में बने राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories