गहन डायरिया नियंत्रण जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी….

            • 20 जून से 04 जुलाई तक संचालित होने वाले गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

            कोण्डागांव: मंगलवार को जिला कार्यलय से कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए गहन डायरिया नियंत्रण हेतु जिले भर में घुम-घुम कर जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी पांच विकासखण्डों में डायरिया के होने वाले कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ0 आरके सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, न्यूट्रिशन इम्यूनाइजेशन के स्टेट प्रोग्रामर डॉ0 कुनाल पवार एवं सभागीय सलाहकार चंद्रजीत सिंह उपस्थित थे।

            इस पखवाड़े का आयोजन कोण्डागांव जिले में 20 जून से 04 जुलाई तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया था। जिसमें सभी बीईटीओ, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, मितानिन, कोऑडिनेटर को प्रशिक्षण दिया गया था।

            पखवाड़े के दौरान मितानिनों के द्वारा सभी 05 वर्षों के बच्चों के घरों में ओआरएम पैकेट का वितरण तथा इसके उपयोग के संबंध में सलाह एवं घोल बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जायेगा। एएनएम के द्वारा सभी छात्रों की कांउसिलिंग, ओआरएस-जिंक के महत्व की जानकारी, दस्त होने पर भी मां के दूध पिलाने की आवश्यकता, हाथ धोने की विधि तथा साफ-सफाई की जानकारी घरों में दिया जायेगा।

            स्वास्थ्य केन्द्रो के ओपीडी तथा आईजीडी में ओआरएस-जिंक कार्नर की स्थापना किया जाना है। प्रबंधक का सुदृढ़ीकरण किया जाना है तथा एएनएम एवं मितानिन के उन्मुखीकरण एवं मानिटरिंग हेतु निर्देशित किया जायेगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories