Monday, February 16, 2026

              कार और बाइक में टक्कर, 30 मीटर दूर गिरा युवक… हालत गंभीर, महिला, बच्चा समेत 3 और लोग भी घायल; मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़े

              जांजगीर-चांपा: जिले में शुक्रवार को कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे युवक घटनास्थल से 30 मीटर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं कार सवार महिला, बच्चा और एक शख्स भी घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, चेऊडीह निवासी देव बंजारे (19) बाइक से कहीं जा रहा था। वो अभी सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचा था। तभी कॉलोनी की तरफ से एक कार आई और दोनों के बीच में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

              वहीं हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्तीे कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। बाद में घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories