सरकारी कर्मचारियों का DA 4%, संविदाकर्मियों का वेतन 27% बढ़ा…. पंचायत सचिवों के भत्ते में 3000 रुपए की बढ़ोतरी, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान

        रायपुर: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने राज्य के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। वहीं संविदा वेतन पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को सविंदा वेतन पर 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। शासकीय कर्मचारियों को बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत और सी और अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत की दर से गृहभाड़ा भत्ता देने का भी ऐलान किया गया है।

        इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रति माह 2 हज़ार रुपए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। साथ ही पटवारियों को भी प्रतिमाह 500 रुपये संसाधन भत्ता दिए जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की है।

        सीएम ने क्या-क्या ऐलान किया है पढ़िए

        पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता

        15 साल से कम सेवाकाल- 2500 रुपए की वृद्धि 15 साल से अधिक सेवाकाल- 3000 रुपए की वृद्धि

        इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों को अर्जित अवकाश, मातृत्व और पितृत्व अवकाश, 10 लाख तक की राशि एवं 5 लाख तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भी लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है।

        पुलिसकर्मियों को 8 हजार वार्षिक किट

        पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को कुल 8 हजार रुपया वार्षिक किट भत्ता दिए जाने की घोषणा किया गया है।

        मितानिन ट्रेनर को मिलेगा 100 रुपए रोज

        मितानिन ट्रेनर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क ऑपरेटरों की दैनिक प्रोत्साहन राशि में 100 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की घोषणा।

        सीएम विशेष स्वास्थ्य सहायता राशि 25 लाख की गई

        मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई।

        CM भूपेश बघेल ने किया ट्‌वीट



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories