20 दिनों से लापता व्यक्ति का मिला शव… नीम के पेड़ पर फांसी से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी

        सक्ती: जिले के बड़े रबेली में खेत के किनारे लगे नीम के पेड़ पर फांसी से लटकती हुई लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। मृतक की पहचान चेतन प्रसाद चंद्रा (44 वर्ष) के रूप में हुई है। वो 20 दिनों से लापता था। 20 दिन पहले वो मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह 5 बजे से निकला था और इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, चेतन प्रसाद चंद्रा निवासी बड़े रबेली का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वो 14 जून को सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मालखरौदा थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि मंगलवार को उसकी लाश नीम के पेड़ से लटकती हुई मिली।

        मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

        मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

        मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने के लिए गए, तो उन्हें तेज बदबू आई। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्हें खेत किनारे नीम के पेड़ पर सड़ी-गली लाश लटकती हुई मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शिनाख्त में जुटी। पुलिस ने लापता चेतन प्रसाद के परिजनों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद उन्होंने उसकी पहचान चेतन के रूप में की।

        नीम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ मिला शव।

        नीम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ मिला शव।

        लाश बुरी तरह से सड़ गई थी, इसलिए परिजनों ने भी कपड़ों से मृतक की पहचान की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने जो लुंगी पहनी हुई थी, उसी से फांसी लगाई। परिजनों ने कहा कि उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में उन्हें भी कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

        मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

        मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

        पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर ये हत्या है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                Related Articles

                Popular Categories