नई दिल्ली: दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दो शवों की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी।
सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।
मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके DNA टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है।
इधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है। डॉ. सज्जाद को, उमर का दोस्त बताया जा रहा है।
न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।
उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

डॉ. उमर की यह तस्वीर सामने आई, इसे लेकर दावा किया जा रहा है, यही कार में बैठा था।
हादसे के बाद की तस्वीरें…

धमाके के बाद की फुटेज। चारों तरफ अफरातफरी मच गई।

घटना वाली जगह को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने घेर लिया।

(Bureau Chief, Korba)




