CG के IAS अफसरों के विभाग बदले… सुब्रत साहू को PWD अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

              रायपुर: प्रदेश सरकार ने सीनियर IAS अफसरों को उनके मौजूदा विभागों के साथ कुछ अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में मुख्यमंत्री के अपर सचिव सुब्रत साहू को लोक निर्माण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। साहू अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

              आईएएस भुवनेश यादव को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और निशक्तजन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भीम सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

              वहीं आईएएस अलोक कटियार को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
              ये है आदेश


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories