Sunday, March 1, 2026

              पत्नी को 11 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान… नशे में पति ने किया अटैक, भाग कर बचाई जान, चेहरे और गर्दन में आई चोंट

              BILASPUR: बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार वार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

              बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा।

              मोहल्लेवालों के साथ FIR कराने थाना पहुंचे परिजन।

              मोहल्लेवालों के साथ FIR कराने थाना पहुंचे परिजन।

              बटनदार चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
              दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, आंख सहित अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं।

              खून से लथपथ महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
              इस हमले के बाद महिला के बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन भी घर पहुंच गए। उन्होंने खून से लथपथ घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है।

              शराब के नशे में पति ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार।

              शराब के नशे में पति ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार।

              बच्चों ने बड़ी मां को बताया, तब मोहल्लेवालों ने की मदद
              हमले के बाद महिला घायल होकर बिस्तर में गिर गई, जिसके बाद उनके दो बच्चों ने पिता के हमले की जानकारी बड़ी मां को दी। इसके बाद उनकी बड़ी मां मोहल्लेवालों को लेकर घर पहुंची। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories