Sunday, February 22, 2026

              दुर्ग : फिर टूटे 2 घरों के ताले, नेवी अफसर और रिटायर बीएसपी कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

              दुर्ग: जिले में शनिवार को एक साथ 5 घरों के ताले टूटने के बाद रविवार को फिर 2 घर में लाखों रुपए चोरी हुई है। इसमें एक घर नेवी के अधिकारी और दूसरा रिटायर बीएसपी कर्मी का है। पुलिस अब तक एक भी मामले में आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

              मानसरोवर कॉलोनी पद्मनाभपुर निवासी पायल पांडेय ने बताया कि उनके पति नीलेश पाण्डेय नेवी में अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में मुंबई में है। वो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। सभी लोग घर में ताला लगाकर 29 मार्च को सपरिवार अपने पैतृक गांव टिकरी बनारस उत्तर प्रदेश गए हुए थे।

              पद्मनाभपुर थाना दुर्ग

              पद्मनाभपुर थाना दुर्ग

              जब रविवार सुबह 10.30 बजे हनौदा मानसरोवर कॉलोनी पहुंचे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से दो तोला सोने की चेन, 5 जोड़ी सोने के टाप्स, एक सोने की अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर गायब मिला।

              भिलाई नगर पुलिस स्टेशन

              भिलाई नगर पुलिस स्टेशन

              तालपुरी में रिटायर बीएसपी कर्मी के घर चोरी

              वहीं, भिलाई में तालपुरी कॉलोनी निवासी बीएसपी के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी महेंद्र कुमार के घर भी लाखों की चोरी हुई है। 6 अप्रैल शनिवार को घर में ताला लगाकर वो अपने परिवार के साथ रायपुर किसी निजी काम से गए थे। शाम 7.30 बजे पड़ोसी अनिल शर्मा ने फोन पर चोरी होने की जानकारी दी।

              टूटी हुई आलमारी

              टूटी हुई आलमारी

              जब वो वहां से लौटे तो देखा कि मेन गेट का लॉक टूटा हुआ है। घर के अंदर आलमारी से एक डायमंड रिंग, सोने की नोज पिन चार, एक सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 12 चांदी के सिक्के, चांदी की बिछिया और 3 महंगी घड़ी के साथ मोबाइल चोरी हुई है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories