CG में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या… नदी से लौटते वक्त किसी ने डंडे से मारा, खून से लथपथ मिला शव; पास में पड़ी थी सब्जियां

        बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। वो नदी की तरफ गया था। वहां से लौटने के दौरान ही किसी ने बुजुर्ग पर डंडे या पत्थर से हमला किया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों को खून से लथपथ उसका शव मिला है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है।

        हसुवा बलौदा निवासी फागूराम पटेल(60) रोज की तरह रविवार सुबह भी नदी गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उधर, जब सुबह 10 बजे के आस-पास लोग नदी की तरफ जा रहे थे। वहीं पर उन्होंने एक खेत के पास बुजुर्ग का शव देखा। उसके शव के पास में एक गमछे में हरी सब्जियां भी पड़ी थीं।

        शव के पास पड़ी थी सब्जियां। माना जा रहा है कि बुजुर्ग नदी तरफ से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था।

        शव के पास पड़ी थी सब्जियां। माना जा रहा है कि बुजुर्ग नदी तरफ से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था।

        सिर औह हाथ में चोट

        ऐसे में माना जा रहा है कि बुजुर्ग नदी से वापस लौट रहा था। तभी किसी ने उस पर हमला किया है। बुजुर्ग के सिर पर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों ने बुजुर्ग की पत्नी और पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया था।

        पत्नी के साथ गांव में रहता था

        वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की ही पुष्टि हुई है। बताया गया है कि फागूराम गांव में पत्नी के साथ ही रहता था। घर का खर्चा चलाने के लिए वह खेती किसानी करता था। फागूराम के बच्चे कहीं बाहर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : सांसों की जंग जीतकर मैदानों में दौड़ी नन्हीं प्रेरणा

                एक मासूम धड़कन की चमत्कारी वापसीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन, आज अंतिम विदाई

                Mumbai: 'वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में काम करने...

                रायपुर : नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

                मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत बेटियों को मिली...

                Related Articles

                Popular Categories