ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत… खेत की जुताई करवाते वक्त हादसा, इंजन के नीचे आया किसान; आरोपी ड्राइवर फरार

          जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रैक्टर से दबकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। खेत की जुताई के समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और किसान उसके इंजन के नीचे आ गया। मामला कोतबा चौकी क्षेत्र के पीठा अंबा गांव का है।

          कोतबा चौकी प्रभारी एनके साहू ने बताया कि पीठा अंबा गांव का रहने वाला किसान अनिल कुमार नाग शनिवार शाम को अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर पर सवार होकर करवा रहा था। इस दौरान खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही किसान उसके इंजन के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर अनिल कुमार नाग (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

          ट्रैक्टर के इंजन के नीचे आ गया था किसान।

          ट्रैक्टर के इंजन के नीचे आ गया था किसान।

          चौकी प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।



                      Hot this week

                      रायपुर : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए स्वीकृत

                      रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                      KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                      रायपुर : हर घर तिरंगा अभियान से जशपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

                      बिहान की महिलाओं ने तिरंगा लहराकर दिया राष्ट्रीय एकता...

                      रायपुर : केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

                      भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के...

                      Related Articles

                      Popular Categories