कोरबा जिले में सुगम धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान, सरकार की पहल बनी राहत का कारण

              • कृषक श्री भागीरथी कैवर्त को मिला पारदर्शी एवं सुविधा सम्पन्न धान खरीदी व्यवस्था का लाभ

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के कथरीमाल निवासी कृषक श्री भागीरथी कैवर्त कनकी स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने 105 क्विंटल 60 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लाया। श्री कैवर्त लगभग 5 से 6 एकड़ में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ ऐप की सुविधा ने इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे केंद्र में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

              श्री कैवर्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 100 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जबकि इस वर्ष बेहतर उपज होने के कारण वे ज्यादा मात्रा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए निर्धारित सर्वोच्च समर्थन मूल्य अत्यंत लाभकारी है, जिससे सभी किसान संतुष्ट और उत्साहित हैं। साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली अंतर राशि समय पर उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने आगे बताया कि धान को उपार्जन केंद्र तक लाने से लेकर अंतिम भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित है। पहले जिन समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ता था, वे अब पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसान बिना किसी परेशानी के धान बेचकर सीधे अपने घर लौट पा रहे हैं। श्री कैवर्त ने कहा विष्णु सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर लगातार हमारी उन्नति के लिए काम कर रही है। व्यवस्थाएं सरल हुई हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं और हम किसानों को सम्मान मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन कोरबा का हृदय से धन्यवाद देता हूं।


                              Hot this week

                              रायपुर : भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव 2026 में हुए शामिलरायपुर...

                              रायपुर : जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है – मुख्यमंत्री साय

                              लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सवरायपुर...

                              रायपुर : अवैध खनन मामले में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज...

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories