रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक में लगी भीषण आग… OHE लाइन के संपर्क में आने से हादसा, 4 घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का आना-जाना

              सक्ती: जिले में बाराद्वार के पास सकरेली रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई। शुक्रवार देर रात की इस घटना के बाद ट्रैक पर काफी देर तक ट्रक जलता रहा, जिससे करीब चार घंटे तक हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा।

              काफी देर तक जलता रहा ट्क।

              काफी देर तक जलता रहा ट्क।

              नेशनल हाईवे 49 में भी करीब 8 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। बाराद्वार रेलवे स्टेशन में रात 1 बजे से खड़ी आजाद हिंद एक्सप्रेस से यात्री बेहद परेशान होते रहे।

              हादसे की वजह से दोनों तरफ से गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गई थीं।

              हादसे की वजह से दोनों तरफ से गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गई थीं।

              घटना के बाद रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया। इसके कारण इस रूट की कई ट्रेनें आउटर या स्टेशनों में रोक दी गई थी। बीती रात से यात्री ट्रेनों में ही फंसे रहे। हालांकि ट्रैक क्लियर होने के बाद अब ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं हाईवे पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है।

              रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौक़े पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया

              रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौक़े पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया

              ओवरलोड था ट्रक

              बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक में टायर लोड था, गाड़ी ओवरलोड थी। जिसकी वजह गाड़ी ओएचई तार से टकरा गई। वहीं ड्राइवर ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेटियों की सेहत को मिला सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

                              प्रदेश में 1.49 लाख किशोरियों को लगा एचपीवी टीका,...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

                              आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणनराष्ट्रीय...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories