रायपुर के एक फ्लैट पर फायरिंग… VIP करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल में खिड़की से अंदर आई गोली, अकाउंटेंट का परिवार सहम गया

        RAIPUR: रायपुर के एक फ्लैट पर गोली चलाई गई है। रविवार को सभी लोग घर पर मौजूद थे तभी अचानक फायरिंग हुई। घबराए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। अब मौके पर पहुंचकर अफसर इस कांड की जांच कर रहे हैं। जिस शख्स के घर में गोली मारी गई वो पेशे से अकाउंटेंट है। इस वारदात में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

        रायपुर पुलिस की ओर से कहा गया- पंडरी थाना इलाके के VIP करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आई है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अब मौके पर पहुंचे बैलिस्टिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं।

        ये साफ नहीं हो सका है कि गाेली किसने और क्यों चलाई। सवाल ये भी है कि यह गोली बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फायर है, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

                भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली किरारी की तस्वीर, घर के नल ने आसान की जिंदगी

                821 परिवारों के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली...

                रायपुर : आजीविका की नई भोर : बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया

                सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की...

                रायपुर : वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण

                स्वस्थ, सक्रिय एवं गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए नियमित स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories