Sunday, February 15, 2026

              पहले दोस्ती, प्यार और फिर रेप… शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, 2 अलग-अलग मामलों के 2 आरोपी गिरफ्तार

              दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दोस्ती, प्यार और फिर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवकों ने पहले एक ही गांव की दो अलग-अलग युवतियों से दोस्ती की। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले नगरनार इलाके की दो युवतियां पुलिस थाना आईं थी। उन्होंने अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई। युवतियों ने पुलिस को बताया कि, बजावंड के रहने वाले सुशील कुमार बघेल (22) और सेमरा के रहने वाले उमेश पटेल ने पहले दोस्ती की। कुछ दिनों तक नॉर्मल बातें हुआ करती थी। फिर दोस्ती प्यार में बदली। फिर शादी का झांसा देकर दोनों से लगातार दुष्कर्म करते रहे।

              युवतियों ने पुलिस को बताया कि, वे लगातार शादी के लिए कहती रहीं। लेकिन युवक टालमटोल करते रहे। फिर एक दिन दोनों ने शादी के लिए मना कर दिया। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को तुर्रेनार और सेमरा गांव से पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ भी की गई जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              कोंडागांव में नाबालिग के साथ हुआ था गैंगरेप

              कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक नाबालिग का गैंगरेप हुआ था। मेला देखने गई नाबालिग का पहले अपहरण किया गया, फिर 3 दिनों तक इलाके के एक घर में रखा गया था। युवकों ने तीन दिनों तक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। मामले में पुलिस ने 2 सगे भाइयों समेत कुल 5 आरोपियों को पकड़ा गिरफ्तार किया। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का था।


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              Related Articles

                              Popular Categories