अमरकंटक में मकर संक्रांति पर उमड़ा आस्था का सैलाब… 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में लगाई डुबकी, तिल और दीपदान किया

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा नदी के उद्गम नगरी अमरकंटक में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कुंड में आस्था की डुबकी लगाई और मोक्ष की कामना की। यहां ठंड पर लोगों की आस्था भारी दिखी। लोगों ने यहां तिल और दीप दान तक किया। पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

            मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रान्तों से आए लोगों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद अमरकंटक में ब्रह्ममुहूर्त से लेकर सूर्याेदय तक सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायन होने का पर्व मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया गया।

            श्रद्धालुओं के अमरकंटक पहुंचने और नर्मदा स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। नर्मदा उद्गम में मकर संक्रान्ति के अवसर पर हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर रखा हैं।

            तस्वीरों में देखिए अमरकंटक में मकर संक्रांति…


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories