Monday, February 16, 2026

              दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या…. पहले साथ बैठकर लगा रहे थे ठहाके, फिर किसी बात पर हुआ विवाद, तो घोंप दिया चाकू

              जगदलपुर: छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या से कुछ देर पहले तक दोनों साथ में बैठ जमकर ठहाके लगा रहे थे फिर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से लगे पनारा पारा में एक बरगद के पेड़ के नीचे दो युवक अर्जुन बघेल (45) और भारत चौरसिया (48) बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि, दोनों नशे में चूर थे। पहले दोनों काफी देर तक साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। फिर एकाएक दोनों के बीच मैं किसी बात को लेकर बहस नहीं लगती विवाद काफी बढ़ गया दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

              भारत चौरसिया अपने पास चाकू रखा हुआ था। जिसने अर्जुन बघेल के पेट में कई बार चाकू से वार कर उसे अधमरा कर दिया। इसी बीच पास में स्थित घर के कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले को शांत करवाया। अर्जुन बघेल घायल अवस्था में पेड़ के नीचे पड़ा था। फिर इलाके के लोगों ने मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस समेत इलाके के लोगों ने लोगों ने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया।

              हालांकि, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने आरोपी युवक को भी पकड़ लिया है। यह पूरी वारदात पास में एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, जगदलपुर शहर में चाकूबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नशेड़ी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories