नाबालिग से दोस्ती, प्यार और फिर रेप… शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी, फिर भगाकर अपने साथ ले गया; आरोपी गिरफ्तार

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने नाबालिग से पहले दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया। जिसके बाद नाबालिग का बलात्कार किया है। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और अपने साथ भगाकर ले गया। लेकिन, बीच रास्ते में ही छोड़कर खुद फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजनों ने 7 मई को पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि, उनकी बेटी घर के बाहर ही कहीं आस-पास जाने के लिए निकली थी। लेकिन, देर शाम तक घर ही नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को पता चला कि, उमरकोट के ढोंडेसरा के रहने वाले तुलाराम गौउड़ के साथ उसकी बातचीत थी।

              पुलिस ने तुलाराम गौउड़ का भी पता लगाया। लेकिन, वह कहीं नहीं मिला। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली थी 8 मई को उसे एक लड़की के साथ उमरकोट बस स्टैंड में देखा गया है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस भी बस स्टैंड पहुंची। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही तुलाराम फरार हो गया था। बस स्टैंड से नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

              नाबालिग ने परिजनों और पुलिस को बताया कि, तुलाराम के साथ किसी माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने प्यार के जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव बनाया। साथ ही अपने साथ चलने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन, फिर बस स्टैंड में छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी।

              पुलिस को खबर मिली की आरोपी युवक ओडिशा के सारागुढ़ा इलाके में छिपा हुआ है। मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस भी मौके पर पहुंची। जवानों ने घेराबंदी कर एक घर से आरोपी को पकड़ लिया। जिसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा जीवन

                              पीएम आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन से मिला संबलरायपुर...

                              रायपुर : आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिलाएं

                              गृह उद्योग और हस्तशिल्प से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC...

                              रायपुर : संघर्ष और भटकाव के बाद मनकू कड़ती की नई शुरुआत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचल...

                              रायपुर : रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले जेल जाएंगे

                              सरकार को है किसानों के हितों की चिंता: कृषि...

                              रायपुर : नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदली तस्वीर

                              अब गांव से शहर तक आसान हुआ सफरमुख्यमंत्री ग्रामीण...

                              Related Articles

                              Popular Categories