शेयर चैट पर दोस्ती, फिर होटल बुलाकर रेप… फ्रेंडशिप का वादा करके मिलने बुलाया, फिर दुष्कर्म के बाद यूपी ले जा रहा था; आरोपी गिरफ्तार

        गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में नाबालिग लड़की से उत्तर प्रदेश का एक युवक शेयर चैट पर दोस्ती करके मिलने बुलाया। और फिर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग को उत्तर प्रदेश ले रहा था। इस बीच पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

        पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो युवक से सिर्फ मिलने के लिए होटल में गई थी। लेकिन उसने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ले जा रहा था। जहां का वो रहने वाला था।

        नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार 19 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी अचानक लापता हो गई है। महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटी को हर जगह तलाश लिया है, लेकिन वो कहीं नहीं मिल रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की तलाश शुरू की। इस बीच बुधवार रात पुलिस पे-ट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी।

        गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

        गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

        पुलिस ने गुमशुदा लकड़ी की फोटो से इस नाबालिग का मिलान किया। तो पता चला कि ये लापता लड़की ही है। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग का रेस्क्यू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय गोरखपुर निवासी मेराज अंसारी के रूप में दिया।

        ASP अर्चना झा ने लड़कियों से अनजान लोगों से बचने की अपील की।

        ASP अर्चना झा ने लड़कियों से अनजान लोगों से बचने की अपील की।

        आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कुछ महीनों पहले शेयर चैट के जरिए लड़की से हुई थी। इसके बाद दोनों घंटों एक-दूसरे से शेयर चैट के जरिए संपर्क में रहने लगे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वो लड़की से मिलने 2 दिन पहले गौरेला पहुंचा। यहां वो एक होटल में रुका हुआ था। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी केवल दोस्ती थी। उसने 2 दिन पहले कहा कि वो गौरेला उससे मिलने के लिए आया हुआ है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories