Sunday, February 8, 2026

            गरियाबंद : शहर से नवीन मेला मैदान पहुंचाने दो यात्री बस दे रहे सेवा

            गरियाबंद (BCC NEWS 24): कुंभ कल्प मेला में नवीन मेला मैदान चौबेबांधा तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग जिला गरियाबंद द्वारा दो यात्री बस की सुविधा मुहैया कराई गई है। यह सेवा निशुल्क है। दिन भर कई बार आना-जाना कर रहे हैं जिनमें से एक बस राजिम के बस स्टैंड में खड़ी रहती है और दूसरी मेला मैदान में। यह बस लाने का तो काम करते ही हैं साथ में ले जाने के लिए भी यात्रियों का इंतजार करते रहते हैं। बताना होगा कि बस स्टैंड से नवीन मेला मैदान सड़क मार्ग से  दूरी तकरीबन ढाई किलोमीटर है जिनके पास खुद के वाहन है वह तो आना-जाना कर पा रहे हैं लेकिन जो पैदल यात्री है उनके लिए प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया और बस सुविधा प्राप्त किया है।

            बताना होगा कि बस में सुरक्षा के लिए पुलिस के बल  तैनात किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी या फिर तकलीफ का सामना न करना पड़े। इस सेवा का लाभ ले रही रामती बाई, सीता साहू, भूखिया, चांदनी, केसर ने बताया कि जैसे तैसे हम राजिम के बस स्टैंड तक तो पहुंच गए थे अब मेला तक पहुंचने के लिए हमें चिंता हो रही थी जैसे ही हमने एक आदमी से  पूछा कि वहां तक बस जाती है क्या भैया, तब उसने  हमें इस निशुल्क बस सेवा के पास लाकर खड़ा कर दिया और हम सही सलामत मेले तक पहुंचे हैं। रामकुमार, भीष्म, दीपक, राघवेंद्र का कहना है कि प्रशासन की बस सुविधा सेवा अच्छी पहल है इन्हें पहचानने के लिए बस के सामने बैनर भी लगा दिए हैं। हम उन्हें मेले तक पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए धन्यवाद देते हैं।


                          Hot this week

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          रायपुर: खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                          रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार...

                          Related Articles

                          Popular Categories