गुजरात: कच्छ में गर्लफ्रेंड से अफेयर के चलते दोस्त की हत्या, शव के कई टुकड़े किए, सिर, हाथ-पैर काटकर बोरवेल में डाला, धड़ जमीन में गाड़ा

              गुजरात: कच्छ जिले में 6 दिसंबर को लापता हुए 20 साल के लड़के की हत्या का खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। हत्या एक लड़की से प्रेम संबंधों के चलते हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने शव के कई टुकड़े कर सिर, हाथ-पैर कुएं में फेंक दिए थे। वहीं, धड़ कुएं के पास ही जमीन में गाड़ दिया था।

              मृतक रमेश माहेश्वरी (बायीं ओर) और आरोपी किशोर माहेश्वरी।

              मृतक रमेश माहेश्वरी (बायीं ओर) और आरोपी किशोर माहेश्वरी।

              मृतक के मोबाइल से पकड़ में आया

              एसपी विकास सुंडा ने बताया कि 6 दिन पहले नखत्राणा के मुरु गांव का 20 वर्षीय रमेश माहेश्वरी नामक युवक लापता हो गया था। पुलिस ने रमेश की खोजबीन के दौरान रमेश के दोस्तों से भी पूछताछ की तो उसके एक दोस्त किशोर माहेश्वरी से विवाद होने की बात मालूम हुई। पुलिस ने जब किशोर के घर की तलाशी ली तो वहां से रमेश का मोबाइल भी बरामद हुआ। मोबाइल मिलने ने के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो किशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

              प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारदात की जानकारी देते हुए एसपी विकास सुंडा।

              प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारदात की जानकारी देते हुए एसपी विकास सुंडा।

              बहाने से खेत पर बुलाकर किया मर्डर

              किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने 6 दिसंबर की रात रमेश को पार्टी करने के बहाने अपने खेत पर बुलाया था। खाना खाने के बाद उसने रमेश पर कुल्हाड़ी से रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने एक नाबालिग दोस्त की मदद से शव के टुकड़े किए। दोनों हाथ-पैर काटकर एक बोरवेल में डाल दिए। सिर दूसरे बोरवेल में फेंका और धड़ प्लास्टिक में लपेटकर कुएं के पास ही गाड़ दिया।

              आरोपी किशोर ने इसी जगह रमेश का धड़ जमीन में गाड़ दिया था।

              आरोपी किशोर ने इसी जगह रमेश का धड़ जमीन में गाड़ दिया था।

              आरोपी की गर्लफ्रेंड से दोस्ती करना चाहता था मृतक

              वारदात की वजह के बारे में किशोर ने बताया कि रमेश की उसकी गर्लफ्रेंड पर नजर थी। वह बार-बार उसे मैसेज कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। रमेश की हरकतों से तंग आकर गर्लफ्रेंड ने उसे यह बात बताई। किशोर का कहना है कि वह कई बार रमेश को समझा चुका था, लेकिन इसके बावजूद भी वह उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान कर रहा था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

              पुलिस ने मामला दर्ज कर रमेश का धड़ खेत से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिर और हाथ-पैर बोरवेल से निकालने की कोशिश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories