तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा… सड़क पार कर रहा था बुजुर्ग, टर्निंग में हुआ हादसा, मृतक की नहीं हुई पहचान

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया है। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक फरार है। पुलिस CCTC फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल बुजुर्ग की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर में बोधघाट थाना के नजदीक एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच जगदलपुर-रायपुर सड़क मार्ग पर टर्निंग पॉइंट में है एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट थाना के जवानों को दी।

        मौके पर पहुंच जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। ट्रक चालक फरार है। बुजुर्ग की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

        बाइक सवार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर

        एक दिन पहले कोंडागांव जिले में एक बाइक सवार की सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल था। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ था।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                Related Articles

                Popular Categories