75 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा…. शादीशुदा शख्स गर्लफ्रेंड से बोला- मेरे साथ चल, नहीं तो जान दे दूंगा

              सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादीशुदा युवक 75 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लग गया। वहां चढ़कर वह बार-बार लड़की से कहता रहा कि मेरे साथ चल नहीं तो मैं जान दे दूंगा। इसके बाद उसे काफी समझाया गया, तब जाकर वह शांत हुआ और नीचे उतरा है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

              गोविंदपुर निवासी श्यामलाल कोरवा(25) की शादी हो चुकी है। मगर उसका किसी और लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस वजह से युवक उसके साथ रहना चहता था, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इस बीच सोमवार को वह ग्राम पहाड़ चिरगां पहुंच गया और एक टंकी के पास पहुंचकर हल्ला करने लग गया था।

              काफी समझाने पर नीचे उतरा है।

              काफी समझाने पर नीचे उतरा है।

              टंकी के पास पहुंचकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। कहा-तुम मेरी बात नहीं मान रही हो। मैं आज ही जान दे दूंगा। वह चीखते-चिल्लाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर भी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बोला-मैं कूद रहा हूं, ठीक है तुम मत सुनो मेरी बात।

              2 घंटे बाद नीचे उतरा

              इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नीचे से ही युवक को समझाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। फिर पुलिस ने उससे बार-बार कहा कि तुम नीचे उतर जाओ, बात कर लेते हैं। हम लड़की को भी बुला दे रहे। बात कर लो, वह राजी हो जाए तो ले जाना। लड़की भी मौके पर मौजूद थी ऐसा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। जिसके बाद युवक माना और नीचे उतरा है। अब घटनाक्रम के अगले दिन मंगलवार को इसे पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।


                              Hot this week

                              KORBA : मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

                              दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रितकोरबा (BCC NEWS 24): आदिवासी...

                              KORBA : एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण

                              कोरबा (BCC NEWS 24): एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम...

                              Related Articles

                              Popular Categories