Wednesday, February 25, 2026

              इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में गंभीर लापरवाही, नर्स ने डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा, कैंची से टेप काटते समय हुआ हादसा; डीन ने किया सस्पेंड

              इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में नर्सिंग लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एडमिट डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलते समय नर्सिंग ऑफिसर ने तेज और लापरवाही से कैंची चला दी, जिससे बच्चे का अंगूठा कटकर अलग हो गया और जमीन पर गिर पड़ा।

              घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मामला सामने आने के बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज का एक-एक माह की वेतन रोक दिया है।

              नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आए

              हादसे के बाद नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आ गए। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ ने तत्काल ड्रेसिंग कर मामले को संभालने और दबाने की कोशिश की। बच्चे को तुरंत सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां सर्जरी कर उसका अंगूठा जोड़ा गया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि घबराने की कोई बात नहीं है।

              निमोनिया के चलते कराया था भर्ती

              बताया गया कि 24 दिसंबर को बेटमा के बजरंगपुरा गांव निवासी अंजुबाई के डेढ़ माह के बच्चे को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। मां ने बताया कि हाथ में सूजन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को बुलाया गया था। इंट्रा कैथ के टेप को काटते समय कैंची बच्चे के अंगूठे पर चल गई।

              डीन ने जांच के लिए बनाई कमेटी

              मामले की जांच के लिए डॉ. अशोक यादव (सुपरिटेंडेंट, MYH) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डॉ. निर्भय मेहता (इंचार्ज, न्यू चेस्ट वार्ड), डॉ. रोहित बडेरिया (डिप्टी सुपरिटेंडेंट) और दयावती दयाल (नर्सिंग सुपरिटेंडेंट) को शामिल किया गया है। कमेटी ने नर्सिंग ऑफिसर के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार सशक्त पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर जिले में बच्चों के...

                              रायपुर : 700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

                              150 मॉडल स्कूल बनाये जाएंगेरायपुर में यूनिटी मॉल के...

                              Related Articles

                              Popular Categories