उद्योगपति संगीता केतन शाह बीजेपी में शामिल… सिम्प्लेक्स कास्टिंग ग्रुप की एमडी, कांग्रेस प्रत्याशी रहे अब्राहम तिर्की समेत 250 लोगों ने ली सदस्यता

            दुर्ग: सिम्प्लेक्स ग्रुप के मालिक एवं उद्योगपति केतन शाह की पत्नी संगीता केतन शाह अपने 50 समर्थकों के साथ बीजेपी जॉइन कर ली हैं। तकरीबन 250 लोग आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर काफी भीड़ रही।

            आज दोपहर संगीता रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन पहुंची। यहां उनके साथ, गोपेश साहू और कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अब्राहम तिर्की ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए।

            कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के नेता पदाधिकारी।

            कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के नेता पदाधिकारी।

            केतन शाह भिलाई के रहने वाले हैं, और उनका नाम प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल है। संगीता केतन शाह इस समय सिम्प्लेक्स कास्टिंग ग्रुप में एमडी हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से थी। सोमवार को शाम उनकी बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात हुई थी। इसके बाद मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया। यहां सभी औपचाकरिता पूरी करते हुए सदस्यता लीं। इस दौरान संगीता के साथ उनके 56 समर्थकों ने भी सदस्यता ग्रहण किया।

            संगीता के साथ अब्राहम तिर्की ने भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन किया। तिर्की कुनकुरी विधानसभा से 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। पार्टी में लगातार उपेक्षा का शिकार होने के चलते उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। तिर्की के साथ कुनकुरी विधानसभा से 70 लोग बीजेपी में शामिल हुए। इसी तरहा मोतीलाल नगर रायपर के पार्षद गोपेश साहू ने 151 समर्थकों के साथ बीजेपी जॉइन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

            बीजेपी में प्रवेश दिलाते प्रदेश स्तरीय भाजपा पदाधिकारी

            बीजेपी में प्रवेश दिलाते प्रदेश स्तरीय भाजपा पदाधिकारी


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories