कोरबा: जहरीले करैत के काटने से मासूम की मौत… सो रही थी बच्ची, तभी सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले जा चुकी थी जान

        KORBA: कोरबा में जहरीले करैत के डसने से डेढ़ साल की मासूम काजल की मौत हो गयी है। वो अपनी मां के साथ घर पर सो रही थी। इस दौरान ये घटना घटी है। सांप काटने के बाद से बच्ची को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी।

        कोथारी इलाके में शेखर धैर्य का परिवार रहता है। उसकी पत्नी के अलावा 4 बच्चे भी हैं। शेखर घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उसकी पत्नी 2 बच्चों के साथ खाट पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने बच्ची को काट लिया, लेकिन उसकी मां को पता नहीं चला।

        उधर, जब कुछ देर बाद बच्ची की मां सोकर उठी, तब उसने बच्ची को उठाया। लेकिन बच्ची नहीं उठी। इसी दौरान महिला की नजर बच्ची के शरीर पर पड़ी। उसने देखा कि बच्ची के शरीर पर सांप लिपटा हुआ था। इसके बाद बच्ची का पिता उसे अपने साथ अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories