तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर… एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी फरार

              DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर देर रात एक कार चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एक साइड का हिसा और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें पीछे बैठे बाइक सवार संदीप आनंदन (37 साल) की मौत हो गई वहीं बाइक चालक अल्ताफ गनी (25 साल) की हालत गंभीर बनी हुई है।

              वो बाइक जिसे कार ने टक्कर मारी

              वो बाइक जिसे कार ने टक्कर मारी

              दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें रविवार रात 10 बजे सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी ब्रिज में एक सड़क दुर्घटना हुई है। अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंची वहां दो बाइक सवार घायल पड़े थे। उनकी पहचान रुआबांधा निवासी संदीप आनंदन पिता राधे आनंदन और तालपुरी निवासी अल्ताफ गनी पिता नसरुद्दीन के रूप में हुई है। बाइक को अल्ताफ चला रहा था। वहीं संदीप आनंदन पीछे बैठा था। इसमें संदीप के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर पही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं अल्ताफ की हालत गंभीर होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने किया जब्त

              दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने किया जब्त

              दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार
              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बुलेट बाइक CG 07 AZ 9026 से शिवनाथ नदी हाइवे स्थित किसी ढाबे में खाना खाने गए थे। वहां से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात 10 बजे के करीब एक कार MP 50 CA 0698 तेज रफ्तार में आई और बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना के करने के बाद कार सवार और चालक कार को मौके पर ही छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कार मध्य प्रदेश के बालाघाट की बताई जा रही है। ये कार भिलाई के ही किसी युवक के पास की है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              KORBA : रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories