Janjgir-Champa : रेलवे ट्रैक पर 18 साल के युवक की मिली लाश, मिस्त्री का करता था काम, रात भर पड़ा रहा शव; आत्महत्या का कारण अज्ञात

              जांजगीर-चांपा: जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान रितेश सूर्यवंशी (18 साल) निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी अनुसार, युवक रितेश सूर्यवंशी अपने मामा के घर ग्राम डुडगा में रहता था। रितेश मिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकाला हुआ था, जिसके बाद शाम तक घर वापस नहीं आया। कई बार फोन लगाने पर भी नहीं उठाने की बात सामने आई है।

              रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा शव

              शनिवार की रात करीबन 8 बजे रेलवे लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों ने शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई। रात होने के कारण शव रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। वहीं रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रावई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

              मृतक के मोबाइल को जांच के लिए भेजा

              मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी अज्ञात है। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आज सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर

                              अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य...

                              रायपुर : अटल डिजिटल केंद्रों से 2.78 लाख ट्रांजेक्शन, 84.23 करोड़ का लेनदेन

                              ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को...

                              रायपुर : भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

                              भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories