जांजगीर-चांपा: नाबालिग से रेप की वारदात… स्कूल पढ़ने गई थी लड़की, रास्ते से महाराष्ट्र भगाकर ले गया था; आरोपी युवक गिरफ्तार

              जांजगीर-चांपा में नाबालिग से रेप की वारदात ।

              जांजगीर चांपा: जिले में नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को आरोपी गजेंद्र कुमार धीवर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महाराष्ट्र के पुणे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से बरामद किया है। साथ ही आरोपी को भी वहीं से पकड़ा है। नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है।

              थाने में माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत

              मिली जानकारी अनुसार नाबालिग के माता पिता ने चांपा थाने में सूचना दी था कि 27.7.2023 को उसकी बेटे सुबह स्कूल पढ़ने के लिए गई हुई थी, जिसके बाद वह शाम को घर वापस नहीं आई। इसके बाद आस-पास तलाश की गई। रिस्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन नहीं पता चला।

              जांजगीर चांपा पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार किया।

              जांजगीर चांपा पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार किया।

              पुणे में मिला पुलिस को सुराग

              माता-पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चांपा थाने में धारा 363 की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। 5 माह बाद आरोपी और अपरहण हुई नाबालिग का पुलिस को पुणे में सुराग मिला।

              आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

              थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि आरोपी गजेंद्र धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ)4,6 पास्को एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

                              सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और...

                              रायपुर : मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा

                              केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर...

                              KORBA : “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा

                              विश्व रक्तचाप दिवसकोरबा (BCC NEWS 24): उच्च रक्तचाप के...

                              रायपुर : घुमकई जलाशय योजना के कार्यों के लिए 74.66 लाख रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories