जांजगीर- चाम्पा: शादी की खुशी गम में बदली… दुकान जाने निकली भतीजी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर चोट लगने से मौके पर मौत

            जांजगीर: नगर के जैन परिवार में बेटे की शादी का उत्सव मनाया जा रहा था। बुधवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था, कि सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में घर की बेटी के सिर में चोट आने से मौत हो गई। विवाह की खुशी आंसुओं में बदल गई। घटना सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नैला रोड की है। नैला रोड के वीआईपी सिटी में व्यापारी सुशील जैन का परिवार रहता है।

            सुशील के बेटे की शादी चल रही है। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के लोग आए हैं। सुशील जैन ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे उनकी भतीजी व भैया सुधीर जैन की बेटी खुशी जैन (23 वर्ष)घड़ी बनवाने के लिए स्कूटी में जांजगीर की ओर जा रही थी कि आर्या मोबाइल के सामने पीछे से आ रहे एक मालवाहक के चालक ने उसकी स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। सड़क में गिरने से खुशी के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे और खुशी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories