Friday, February 27, 2026

              जांजगीर-चांपा: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के चलते जान देने का जिक्र; बच्चे ने कहा- मां-पापा में झगड़ा हुआ था

              जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम मड़वा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी ने घर के बरामदे में लगी खिड़की से फांसी लगाई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण जान देने की बात लिखी हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम मड़वा में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र का कर्मचारी यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति और 10 साल के बेटे विवान के साथ रहता है। वो बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे नाइट शिफ्ट में काम पर चला गया। घर में सिर्फ तृप्ति और 10 साल का बेटा विवान थे।

              महिला ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण जान देने की बात लिखी।

              महिला ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण जान देने की बात लिखी।

              सुबह साढ़े 5 बजे जब बच्चा जगा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद विवान ने अपने पिता को घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से दी। इधर बेटे की बात सुनकर पिता तत्काल घर पहुंचा। पत्नी को फांसी पर लटका हुआ देखकर तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी।

              पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पति और बच्चे का बयान दर्ज किया है। बच्चे ने बताया कि बुधवार सुबह मां और पापा का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मां मकान के बाहर बरामदे में थी। उसने बताया कि पास में रखे चाकू से मां ने नस काटने की भी कोशिश की थी, लेकिन फिर उसने ऐसा नहीं किया।

              घर के बरामदे की खिड़की से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

              घर के बरामदे की खिड़की से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

              बच्चे ने बताया कि पापा के काम पर जाने के बाद वो मोबाइल देखते-देखते रात में सो गया था। सुबह जब उठा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। मृतका के पति यशवंत शर्मा ने बताया दुर्ग से उसका ट्रांसफर 2 महीने पहले ही ग्राम मड़वा के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में हुआ है। उसे पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से आर्थिक परेशानी चल रही थी।

              सुसाइड नोट बरामद

              तृप्ति शर्मा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता को लिखा है कि आर्थिक तंगी के कारण मैं अपनी जान दे रही हूं, मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसे कुछ मत करना। मेरे बेटे का ख्याल रखना।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories