भारत में ₹6 लाख करोड़ इन्वेस्ट करेगा जापान, PM मोदी ने दोनों देश के अगले 10 साल का रोडमैप बताया, जापानी पीएम को भारत आने का न्योता

        नई दिल्ली/ टोक्यो: PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापानी पीएम इशिबा की मौजूदगी में कई MoU भी एक्सचेंज किए गए।

        इशिबा ने भारत में अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन (करीब 6 लाख करोड़ रुपए) निवेश करने की बात कही है। उन्होंने भारत और जापान के स्मॉल-मीडियम उद्योग (MSME) और स्टार्टअप को जोड़ने पर जोर दिया।

        वहीं, पीएम मोदी ने दोनों देशों की साझेदारी को दुनिया की शांति के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा- दोस्तों, हमने मिलकर अगले 10 सालों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।

        साथ ही मोदी ने अगलR भारत-जापान समिट के लिए इशिबा को भारत आने का न्योता दिया। इसके अलावा मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर भारत के रुख को साफ करते हुए इसे मानवता के आधार पर देखने की बात कही।

        मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए

        बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।

        PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

        उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

        मोदी के जापान दौरे की फुटेज…

        मोदी के टोक्यो पहुंचने पर जापानी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

        मोदी के टोक्यो पहुंचने पर जापानी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

        मोदी के स्वागत में प्रवासीय भारतीय होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय PM ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

        मोदी के स्वागत में प्रवासीय भारतीय होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय PM ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

        मोदी ने जापान की महिला कलाकारों की भरतनाट्यम की परफॉर्मेंस देखी।

        मोदी ने जापान की महिला कलाकारों की भरतनाट्यम की परफॉर्मेंस देखी।

        जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत गाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान वे भारतीय पोशाक पहने नजर आईं।

        जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत गाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान वे भारतीय पोशाक पहने नजर आईं।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

                मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंससेवा...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

                हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित...

                ​रायपुर : सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’

                धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह,...

                Related Articles

                Popular Categories