Sunday, February 1, 2026

झीरम श्रद्धांजलि दिवस 25 मई को…

  • सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालयों में झीरम घाटी के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रायपुर: झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई प्रदेश के सभी शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय में झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों तथा नक्सल हिंसा में वर्तमान तथा विगत वर्षों में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के दिन शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विभाग, राजस्व मंडल के अध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र प्रेषित किया है।


Hot this week

रायपुर : आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय

उच्च न्यायालय परिसर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ कार्यक्रम...

रायपुर : औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट – मंत्री लखन लाल देवांगन

छत्तीसगढ़ में MSME, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंडस्ट्री को मिलेगी...

रायपुर : सतत् विकास  के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका

संरक्षण क्षमता महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल ने रायपुर: पेट्रोलियम...

Related Articles

Popular Categories