कोरबा: युवक के ऊपर गिरी 11 केवी लाइन, जिंदा जलकर मौत… फूल तोड़ने जा रहा था तभी हो गया हादसा; सड़क पर बाइक समेत जल गया

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक युवक के ऊपर ही 11 केवी की बिजली लाइन गिर गई। जिससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई है। वो बाइक से फूल तोड़ने जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद बाइक समेत वो जिंदा जल गया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

              सेंद्रीपाली निवासी ताराचंद अग्रवाल(40) की गांव में ही राशन की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार सुबह भी गांव के नर्सरी में फूल लेने जा रहा था। उसी वक्त बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिरा। इसके बाद वह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

              सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तब तक देर हो चुकी थी।

              सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तब तक देर हो चुकी थी।

              रोड पर जलती रही बाइक

              अचानक तार गिरने की वजह से वह बाइक समेत जिंदा जल गया। आस-पास उस समय कोई नहीं था। रोड पर ही युवक और उसकी बाइक धू-धूकर जल रहे थे। कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और विभाग की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी। घटना के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है।

              सड़क पर धू-धूकर जलती रही बाइक। आग को काफी देर बाद बुझाया जा सका है।

              सड़क पर धू-धूकर जलती रही बाइक। आग को काफी देर बाद बुझाया जा सका है।

              लोग बोले-बिजली विभाग की लापरवाही

              लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से ताराचंद की मौत हो गई। हमने पहले ही विभाग को बताया था कि ये जो तार लटकी है वह टूट सकती है। इसलिए इसे हटा दीजिए, पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। हमने पहले भी मांग की थी। यहां से बिजली खंभे को ही हटा देना चाहिए। मगर विभाग ने बात ही नहीं सुनी और आज एक शख्स की मौत हो गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास...

                              रायपुर : होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories