कोरबा: 11 पंडित अयोध्या की पावन मिट्टी लेकर 5 जून को शाम 5 बजे श्वेता नर्सिंग होम के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुचेंगे….

              कोरबा (BCC NEWS 24): मॉ सर्वमंगला की पावन धरा एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीगसढ़ की कोरबा में कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने अपने माता स्व. शांति देवी अग्रवाल के प्रेरणा स्वरूप उनकी याद मे कोरबा वासियों के सहयोग व स्नेह से डीडीएम स्कूल के सामने श्रीराम दरबार मंदिर का निर्माण कराया है जिसमें 12 जून दिन सोमवार को जगद्गुरू आदि शंकराचार्य पुरी के पीठेश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के सानिध्य में दोप. 12.30 बजे शुभ मुहर्त में प्रभु श्रीराम जी की मुर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भण्डारा, संध्या 04 बजे कोसाबाड़ी चौक से मोटर सायकल रैली, संध्या 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय राम कथा वाचिका जयाकिशोरी द्वारा कथा वाचन का कार्यक्रम आयोजित हैं।

              कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी किया जा रहा है। 03 जून से धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान विधिवत पूजन कार्य प्रारम्भ हो गया है। 03 जून का 11 पंडित अयोध्या की पावन मिट्टी लेने अयोध्या प्रस्थान किये जो 05 जून दिन सोमवार को संध्या 05 बजे के आसपास श्वेता नर्सिंग होम के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुचेंगे।
              जहॉ कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल सहित सैकड़ो की संध्या में श्रद्धालुजन अयोध्या की पावन मिट्टी केे दर्शन लाभ लेने तथा पंडितजनों के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हुनमान मंदिर से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर स्थल तक ढोल नगाड़ो एवं किर्तन के साथ पैदल चल कर जायेंगे और विधि विधान के साथ मिट्टी पूजन कर मंदिर प्रांगण में स्थापना किया जावेगा। श्री राममंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को संध्या 05 बजे श्वेता नर्सिंग होम के पास पहुचनें आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल...

                              KORBA : महतारी वंदन योजना ने बदल दी अनिता बाई की जिंदगी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के...

                              Related Articles

                              Popular Categories