कोरबा: 11 साल की बेटी से रेप… पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, भाई और मां को भी जान से मारने की दी थी धमकी

              मां ने 11 साल की बेटी से रेप करने के मामले में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

              कोरबा: जिले में 11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को उसके मां और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची ने मंगलवार सुबह रेप की बात अपनी मां को बताई, जिस पर मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल धर दबोचा। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता का देहांत 5 साल पहले हो गया था। उसकी मां मजदूरी करके अपने 4 बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। महिला को 2 बेटी और 2 बेटे हैं। पति की मौत के बाद महिला जैसे-तैसे अपना घर चला रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया। मिस्ड कॉल के जरिए महिला की जान-पहचान एक व्यक्ति से हुई। बाद में दोनों की बातें भी बढ़ने लगीं और मुलाकातें भी होने लगीं।

              मानिकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाने में काम करते हुए पुलिसकर्मी।

              मानिकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाने में काम करते हुए पुलिसकर्मी।

              व्यक्ति की भी पत्नी की मौत हो चुकी थी और उसके भी 4 बच्चे हैं। इसके बाद दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला किया। दोनों ने शादी कर ली और अपने-अपने बच्चों को लेकर साथ रहने लगे। महिला घरों में झाड़ू-पोंछा करने लगी और पति टेंट हाउस में काम करने लगा। इधर सौतेले पिता की गंदी नजर महिला की 11 साल की बेटी पर थी।

              मानिकपुर थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

              मानिकपुर थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

              उसने कुछ महीने पहले भी उसका रेप करना चाहा था, लेकिन बच्ची के विरोध के कारण कामयाब नहीं रहा था। इसके बाद से वो लगातार बच्ची को मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था। सोमवार 31 जुलाई की रात मां और बाकी बच्चों के सो जाने के बाद आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ रेप किया। सुबह होने पर पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

              मां पीड़ित बच्ची को लेकर तुरंत मानिकपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी आज कराया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories