KORBA : पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाईन नंबर  24 घंटे 7 दिवस संचालित

              • आपकी सखी एप्प के द्वारा उत्पीड़न के सम्बंध में ऑनलाइन शिकायत कर सकते है दर्ज
              • आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 व आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता कर सकते है प्राप्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला
              हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 पीडित महिलाओं की सहायता हेतु 24 घंटे 7 दिवस संचालित है। पीड़ित महिला, अपातकालीन सेवा हेतु सखी वन सेन्टर, महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 एवं डायल 112 पुलिस के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, यौन हमला आदि मुद्दों पर सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता प्राप्त कर सकती है। आपकी सखी एप्प के माध्यम से आवेदिका/आवेदक द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज होने पर “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं महिलाओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती हैं। जिसमें कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा  सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थाई आश्रय सेवाएं दी जाती है। आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 एवं आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बंध में महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              KORBA : प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा देश का ऐतिहासिक विकास – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories